loader


Etah Crime News: यूपी के एटा थाना इलाके के मिरहची के गांव आलमपुर में 11 वर्षीय अनुज को मारते समय निर्दयी हत्यारे के हाथ जरा नहीं कांपे। चाकू से एक के बाद एक लगातार 12 प्रहार कर डाले। पत्थर से भी प्रहार किया। अनुज घर में इकलौता पुत्र था। उसकी मां और तीन बहनें इस घटना के बाद सदमे में हैं।

पिता सुनील कुमार की आर्थिक हालत कमजोर है। वह दिल्ली में मजदूर करते हैं, जबकि घर चलाने के लिए पत्नी मिथलेश गांव में खेतों में मजदूरी करती हैं। दो दिन पहले ही सुनील गांव में आए थे। इकलौता बेटा था और तीन बेटियां सानिया, निशू और अंशुल हैं। 

 




Trending Videos

Etah murder killer stabbed 12 times From face to his private parts in Etah see photos

2 of 10

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद


अब किसको राखी बांधेंगी?

बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। रोती-बिलखती बहनों का कहना है कि अब किसको राखी बांधेंगी और किसके साथ भाई दूज का पर्व मनाएंगी। मां मिथलेश बार-बार बेटे का नाम लेकर बुलाती हैं और बेहोश हो जाती हैं।


Etah murder killer stabbed 12 times From face to his private parts in Etah see photos

3 of 10

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस, जांच करती टीम
– फोटो : संवाद


जान से मारने की दी थी धमकी

गांव के रहने वाले बबलू ने बताया कि 4 दिन पूर्व वह इसी बाग में दोपहर के समय एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी एक आम टूटकर गिरा। जैसे ही उठाने का प्रयास किया, तभी 4 लोग आए और गालियां देकर हाथापाई करने लगे। विरोध पर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। हाथ जोड़कर माफी मांगी तब छोड़ा। 


Etah murder killer stabbed 12 times From face to his private parts in Etah see photos

4 of 10

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : संवाद


इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव नगला नथा पर आम के बाग में सोमवार को कुछ लोग बैठे हुए थे, तभी आम गिरा और उठाने चले तो तीन लोगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। पुलिस से बागों की रखवाली करने वालों पर विशेष नजर रखने की बात कह रहे हैं।


Etah murder killer stabbed 12 times From face to his private parts in Etah see photos

5 of 10

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद


रंजिश और आम तोड़ने पर टिकी पड़ताल

परिवार बेहद गरीब है, इसलिए साफ है कि रुपये-पैसे के लिए इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। किसी पुरानी रंजिश या बाग से आम तोड़ने पर पुलिस की पड़ताल चल रही है। बाग मालिक सहित पास के एक मक्का के खेत स्वामी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि परिवार के एक व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है। पूर्व में इन लोगों की चली रंजिश की वजह से पुलिस उसे संदिग्ध मान रही है। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि काफी कुछ सबूत मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *