संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST

अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर
{“_id”:”6824eaa0dd186dc66e04ab9c”,”slug”:”five-more-firs-against-ansal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1204597-2025-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST

अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और केस दर्ज कराए गए हैं। कंपनी पर प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर 88.26 लाख की ठगी का आरोप है।
विकासनगर सेक्टर-3 निवासी अनिल कुमार अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2011 में प्लॉट बुक कराकर 15 लाख का भुगतान किया था। अनिल की पत्नी राजरानी अग्रवाल सागर इंफ्रा डेवलपर्स की डायरेक्टर हैं। राजरानी ने भी 24.29 लाख का भुगतान कर प्लॉट बुक किया था। हजरतगंज के वजीर हसन रोड निवासी प्रतिमा मिश्र ने वर्ष 2010 में 23.53 का भुगतान कर दो प्लॉट बुक कराए थे।
इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अर्चना अग्निहोत्री ने वर्ष 2010 में प्लॉट बुक कर 14.59 लाख रुपये जमा किए थे। एसजीपीजीआई में तैनात डॉ. रविंद्र यादव ने वर्ष 2010 में अंसल के पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में 5.51 लाख रुपये जमा की फ्लैट बुक किया था। इसी तरह आलमबाग के अर्जुननगर निवासी राधा रानी गुप्ता ने वर्ष 2010 में पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कर 5.35 लाख रुपये जमा किए थे। किसी भी पीड़ित को प्लॉट व फ्लैट नहीं मिला।

गोपालपुर चिडिय़ाघर का गेट। संवाद– फोटो : संवाद