जलेसर। क्रिसमस की दस्तक के साथ ही ‘’घुंघरू नगरी’’ जलेसर के पीतल उद्योग में नई जान आ गई है। यहां की कारीगरी से सजी जिंगल बेल्स, विंड चाइम्स और सजावटी घंटियों की खनक अब सात समंदर पार अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और पैरिस तक गूंजने लगी है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ विदेशी बाजारों से मिल रहे थोक ऑर्डरों ने स्थानीय कारीगरों और कारोबारियों के चेहरों पर रौनक ला दी है। हालांकि बढ़ते ऑर्डर के उत्साह के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे और पीतल के गिरते दामों ने निर्यातकों की चिंता भी बढ़ा दी है। क्रिसमस के दौरान सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली जिंगल बेल्स, हैंगिंग बेल्स, विंड चाइम्स और चर्च में लगने वाली बड़ी घंटियों की मांग बढ़ जाती है। जलेसर में तैयार इन उत्पादों की आपूर्ति गोवा, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता सहित देश के प्रमुख शहरों के अलावा विदेशों में भी बढ़ जाती है। निर्यात के लिए कारोबारी समय से ऑर्डर तैयार कराने में जुटे हैं।