इटावा। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड न होने का खामियाजा आम राहगीरों को रोजाना जाम से जूझकर उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ईदगाह चौराहे से लेकर पक्का तालाब तक मुख्य मार्ग पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारी भरी जा रही है। इस अव्यवस्था के बीच ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के मौके पर न पहुंचने से कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो जाते हैं और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने शहर में ऑटो-ई-रिक्शा से लगने वाले जाम की पड़ताल की तो इसकी पोल खुल गई।
——————-
फोटो 38: गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे आड़े-तिरछे खड़े वाहन। संवाद
केस-1, सुबह 11 बजकर 37 मिनट
पुलिस कर्मियों ने ऑटो रिक्शा वालों को खदेड़ा
शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड न होने से चालक सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भर रहे हैं। बुधवार सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर गुरु तेग बहादुर पुल के नीचे ऑटो-रिक्शा एक-एक कर करीब 10 एकत्र हो गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के नदारद रहने से कुछ ही देर में जाम लग गया। बाद में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ऑटो-रिक्शा को खदेड़ कर जाम खुलवाया।
————-
फोटो 39: बस स्टैंड तिराहे पर रोड पर खड़े होकर सवारियां भरते ऑटो-ई-रिक्शा। संवाद
केस-2
सवारी भरने की होड़ में बिगड़ रही व्यवस्था
11 बजकर 32 मिनट
बुधवार सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर शहर के बस स्टैंड तिराहे पर सड़क घेरकर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारी भरते दिखाई दिए। सवारी भरने की होड़ में यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। मुख्य मार्ग पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
————————-
फोटो 40: माल गोदाम के पास फुटपाथ पर खड़े ऑटो-ई-रिक्शा। संवाद
केस-3
बनी रहती दुर्घटना की आशंका
11 बजकर 28 मिनट
सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर शहर के माल गोदाम के पास फुटपाथ पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अवैध कब्जा जमा रखा था। पैदल चलने के रास्ते पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से राहगीरों को मजबूरन मुख्य सड़क से होकर गुजरना पड़ा, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यातायात भी प्रभावित होता रहता है।
—————–
वर्जन—
फुटपाथ व रोड किनारे ऑटो-ई-रिक्शा नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। ऑटो-ई-रिक्शा को निर्धारित स्थान पर खड़ा करवाया जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले ऑटो-ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। दोबारा पकड़े जाने पर वाहन सीज किए जाएंगे।
-सूबेदार सिंह, यातायात प्रभारी।
