{“_id”:”6b0b1a9e08de30b80205bd1e”,”slug”:”businessman-returning-from-school-with-his-daughter-dies-after-being-hit-by-a-truck-etah-news-c-163-1-eta1014-160945-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etah News: बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे व्यापारी की ट्रक की टक्कर से मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक आनंद राघव का फाइल फोटो
एटा। शहर के मोहल्ला दिनेश नगर बालाजी मंदिर के पास निवासी व्यापारी आनंद राघव (47) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी 14 वर्षीय किशोरी अन्वी को स्कूल से स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहे थे, तभी आगरा रोड पर गाजीपुर पहोर मोड़ के सामने पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आनंद को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में वह अचेत हो गए और वापस मेडिकल कॉलेज लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि ट्रक की पहचान व चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
