इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव में 50 वर्षीय अविनाश उर्फ दिनेश कुमार का शव शनिवार सुबह अन्दावा गांव के पास यमुना नदी किनारे मिला। मृतक की पत्नी ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुरा निवासी एक युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लग

.

यह युवक अविनाश के साथ आखिरी बार देखा गया था। सूचना मिलने पर सीओ भरथना, बकेवर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देखिए घटना की तस्वीरें-

15 दिन पहले बेची थी 20 लाख की जमीन

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति अविनाश उर्फ दिनेश कुमार ने करीब 15 दिन पहले अपनी जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुरा गांव का एक युवक उनके घर आया।

वह अविनाश को अपने साथ ले गया। शाम तक अविनाश घर नहीं लौटे तो पूजा ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजनों ने उस युवक के घर जाकर पूछताछ की। वहां अंदर से दरवाजा बंद था और परिजनों ने बताया कि वह घर पर नहीं था।

पूजा के अनुसार, शुक्रवार को वही युवक फिर उनके घर आया। जब पूजा ने पति के बारे में पूछा तो उसने शाम तक अविनाश के वापस आने की बात कही। पूजा का आरोप है कि इसी दौरान वह अविनाश का आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ कपड़े अपने साथ ले गया। इसके बाद भी अविनाश घर नहीं लौटे।

पत्नी बोली- पति की हत्या कर फेंका शव

शनिवार सुबह करीब सात बजे अन्दावा गांव के लोगों ने परिजनों को यमुना नदी किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अविनाश उर्फ दिनेश कुमार के रूप में की।

पत्नी पूजा का आरोप है कि शव पर उसी युवक के कपड़े थे, जो अविनाश को अपने साथ ले गया था। उनका कहना है कि उसी युवक ने उनके पति की हत्या कर शव यमुना किनारे फेंका है।

हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बकेवर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। सीओ भरथना रामदबन मौर्य, थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और राम बाबू सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।



Source link