इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर परमानंद आश्रम के सामने मंगलवार सुबह लगभग सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से ग्वालियर जा रही एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कट मार दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, चार बच्चे और पांच पुरुष शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय, इटावा भिजवाया।
