इटावा जिले में आगरा से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह करीब 08:26 पर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास स्थित कटेखेड़ा गांव के सामने एक व्यक्ति ने ट्रैक पर आकर अचानक केसरिया गमछा दिखा दिया। यह देखकर चालक ने 80 की रफ्तार पर दौड़ रही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्री बेचैन हो गए।
कंट्रोल की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शंभू सिंह (52) निवासी रमी का वर थाना बढ़पुरा हाल पता कृष्णापुरम कॉलोनी सिविल लाइंस बताया। सूचना पर पहुंचे शंभू सिंह के बेटे ने दीपक ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2020 से मानसिक बीमार हैं। उनका उपचार चल रहा है।
