यूपी-एमपी को जोड़ने वाले इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग-719 स्थित उदी चंबल पुल में तकनीकी खामी आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रविवार को अभियंताओं और तकनीकी दल ने पुल का निरीक्षण किया जिसमें पिलर नंबर-5 के पास लगी एक प्लेट खिसकी हुई मिली।




सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इसके बाद से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और चकरनगर, हनुमंतपुरा, लखना तथा बकेवर क्षेत्र में दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। रविवार सुबह से विभागीय अधिकारियों ने पुल के दोनों ओर हाइट गेज एंगल (गाटर) लगवाने का कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से लगाए गए इन अवरोधकों के कारण अब कोई भी ट्रक, डंपर, बस अथवा अन्य भारी वाहन पुल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हालांकि कार, जीप, मोटरसाइकिल और अन्य हल्के वाहनों को सावधानीपूर्वक आवागमन की अनुमति दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें