रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का शव शनिवार सुबह बास्केटबॉल के गोलपोस्ट से लटका मिला। सुबह टहलने निकले दीवान ने सिपाही को लटका देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी अजीत सिंह यादव (41) साल 2005 में सिपाही पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में वह इटावा पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। करीब 10 दस दिन पहले उनका तबादला फर्रुखाबाद हुआ था लेकिन वह अभी तक वहां कार्यभार ग्रहण करने नहीं गए थे।

मृतक के बड़े भाई व पुलिस लाइन में एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि अजीत शुक्रवार को अपने आवास पर नहीं पहुंचे थे। घर वालों ने रिश्तेदारी में जाने की आशंका जताकर उनकी खोजबीन नहीं की। शनिवार सुबह करीब छह बजे टहलने निकले दीवान अजय दीक्षित ने उनका शव पुलिस लाइन के ग्राउंड में बास्केटबॉल के गोलपोस्ट की रेलिंग से कपड़े की रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। पास ही अजीत की बाइक खड़ी थी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *