आगरा में ऑटो में सफर के दौरान धौलपुर निवासी महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता के पति ने रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धौलपुर (राजस्थान) के थाना राजाखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 मई की रात वह पत्नी पूजा और बच्चों के साथ मनिया से रोडवेज बस से आगरा आए थे।

वाटरवर्क्स से आगरा कैंट स्टेशन जाने के लिए उन्होंने ऑटो किया। रास्ते में बिजलीघर बस स्टेशन से दो महिलाएं ऑटो में आकर पत्नी के पास बैठ गईं। वह चालक के पास आगे बैठे।

ईदगाह बस स्टैंड पहुंचने पर जल्दबाजी में परिवार सहित ऑटो से उतर गए। पत्नी ने पर्स चेक किया तो उसमें रखा छोटा पर्स गायब था। उस पर्स में 7500 रुपये, ज्वेलरी रखी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *