फतेहपुर सीकरी। अग्रवाल सेवा समिति दूरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 16 अक्तूबर को मनाया जाएगा। शोभायात्रा निकाली जाएगी।आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा दोपहर तीन बजे एक मैरिज होम से शुरू होगी। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
