दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच सोमवार देर रात युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की रात करीब 1:45 बजे ट्रेन संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक यात्री भरथना-साम्हो के मध्य पोल संख्या 1128/6 के समीप ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा (28) निवासी रहमत गांव, थाना खखरेरू, फतेहपुर के रूप में हुई।




मृतक की शिनाख्त उसके बड़े भाई राजू ने की। उन्होंने बताया कि राजा पिछले करीब तीन माह से पंजाब के लुधियाना में नौकरी कर रहा था और वहां से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रेन से गिरने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बुधवार शाम करीब चार बजे भरथना पहुंचे। घटना के बाद पत्नी कमला देवी, पुत्री सपना व पुत्र राज कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें