{“_id”:”696f2084aea53f8c480a1feb”,”slug”:”etawah-accident-truck-collides-with-motorcycle-young-man-dies-police-begin-investigation-2026-01-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah Accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत…परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Etawah News: रामलीला रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की फाइल फोटो – फोटो : Amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में मंगलवार सुबह रामलीला रोड पर एक बाइक शोरूम के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि कुमार (35) निवासी लालपुरा नई बस्ती सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में रामलीला रोड पर बुलेट शोरूम के सामने ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।