
कथावाचकों से मारपीट का मामला (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”685d7dcb9ec36cf5750f276e”,”slug”:”etawah-another-video-of-dandarpur-goes-viral-on-social-media-2025-06-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah: सोशल मीडिया पर दांदरपुर का एक और वीडियो हुआ वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कथावाचकों से मारपीट का मामला (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala
दांदरपुर गांव के मामले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कथावाचक से ग्रामीण लोग उनकी जाति पूछ रहे हैं, लेकिन कथावाचक कुछ नहीं बता रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पांच मिनट कुछ सेकेंड का है, जो रात का है। वीडियो में कथावाचक मुकट मणी कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और उनके आसपास ग्रामीण भी कुर्सी व चारपाई पर बैठे दिख रहे हैं। कथावाचक मणी की जाति के बारे में पता चलने पर ग्रामीण उनसे उनकी जाति के बारे में पूछ रहे हैं। कथावाचक इधर-उधर का जवाब देकर अपनी जाति नहीं बता रहे हैं।