{“_id”:”6afb3c7f6ec48c5d0409922d”,”slug”:”twinkle-who-won-a-silver-medal-at-an-international-judo-competition-felicitated-etawah-news-c-216-1-etw1004-153246-2026-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में रजत जीतने वाली ट्विंकल सम्मानित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 47:::जूडो खिलाड़ी ट्विंकल यादव को सम्मानित करते एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव। स्रोत-विद्य
इटावा। अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्रा ट्विंकल यादव को सोमवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ट्विंकल यादव ने 24 से 27 अक्तूबर तक लखनऊ के सीएमएस आरडीएसओ कैंपस में आयोजित 2026 इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड में यह उपलब्धि हासिल की थी। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सब-जूनियर वर्ग के 57 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में ट्विंकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की खिलाड़ी को पराजित कर रजत पदक अपने नाम किया।
ट्विंकल महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में कोच दीक्षा अवस्थी के निर्देशन में जूडो का नियमित अभ्यास करती हैं। सीओ रामगोपाल शर्मा, पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना रहे। (संवाद)

