{“_id”:”6ae77aafa560e0e03e061b34″,”slug”:”pharmacists-attended-to-patients-at-the-health-fair-728-patients-received-treatment-etawah-news-c-216-1-etw1005-152445-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट ने देखे मरीज, 728 मरीजों का इलाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 11: पीएचसी बहादुरपुर में मरीज को देखते फार्मासिस्ट विकास कुमार। संवाद
इटावा। जिले के 35 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 728 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 356 पुरुष, 265 महिला व 107 बच्चे मेले में दवा लेने पहुंचे। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर ने जांच करने के बाद दवा दी। वहीं, पीएचसी बहादुरपुर में डॉक्टर के अवकाश पर होने की वजह से फार्मासिस्ट ने मरीजों की समस्याएं पूछकर दवाएं दीं।
मेले में खांसी-जुकाम व बुखार से पीड़ित नौ मरीज पहुंचे
लवेदी। बदलते मौसम के साथ क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में आयोजित आरोग्य मेले में नौ मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें चार महिलाएं खांसी-जुकाम, दो बच्चे जुकाम और बुखार से पीड़ित थे, जबकि तीन पुरुष सांस संबंधी परेशानी और जोड़ों के दर्द से परेशान इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद फार्मासिस्ट विकास कुमार ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी। (संवाद)
बदलते मौसम से बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज बढ़े
भरथना। बदलते मौसम और दो दिन पहले हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंडक का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में बुखार, खांसी और सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को हथनौली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में 19 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. कुलदीप कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित दी। डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव करना चाहिए। (संवाद)

फोटो 11: पीएचसी बहादुरपुर में मरीज को देखते फार्मासिस्ट विकास कुमार। संवाद

