जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का मौजा हांसा तहसील कालपी में स्थित लगभग पांच हेक्टेयर खेत को लेकर जनपद मैनपुरी के एक यादव परिवार से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 13 जून 2026 को दबंगों ने उनके खेत पर ट्यूबवेल लगाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर शाम को लौटते वक्त उन पर लाठी-कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला भी किया गया था। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने उरई न्यायालय में याचिका दायर की थी। शनिवार को वे इसी मुकदमे की पैरवी करके लौट रहे थे जब साजिश के तहत उनका अपहरण कर हत्या कर दी गई।




Source link