फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में रीजनिंग और करेंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया।

माइनस मार्किंग के डर से कई अभ्यर्थियों ने सवाल हल करने में सावधानी बरती। इसके चलते कुछ अभ्यर्थियों का प्रश्नपत्र अधूरा रह गया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 12048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3231 ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए कई अभ्यर्थियों ने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने परिजनों को सौंप दिए थे।

महिलाओं ने भी अपने आभूषण परिजन के पास रख दिए। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी।

निर्धारित समय से आधे घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में रीजनिंग और करेंट अफेयर्स के सवाल हल करने में अधिक समय लगा। माइनस मार्किंग के कारण जवाब देने से पहले कई बार सोचना पड़ा।

भदोही से परीक्षा देने आए अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के दौरान उतनी परेशानी नहीं हुई, जितनी केंद्र तक पहुंचने में हुई। ट्रेन में खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसके बाद रात में ठहरने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी। ऐसे में वह रात में ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे।

पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर सके

भदोही से आए विजय सिंह ने बताया कि परीक्षा में रीजनिंग के सवालों ने उलझाया तो माइनस मार्किंग के डर ने जवाब देने में परेशानी बढ़ा दी। इसके चलते पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर सके और करीब 15 प्रश्न छूट गए। माइनस मार्किंग के चलते शायद ही कोई अभ्यर्थी ऐसा होगा, जो पूरे प्रश्नपत्र को हल करने का दावा कर सके।

डीएम-एसपी ने किया केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, शांतिनगर स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश व जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी प्रभारियों को निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश देने और केंद्र के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने को कहा।

परीक्षा एक नजर में

कुल परीक्षा केंद्र : 16

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी : 12048

कुल उपस्थित अभ्यर्थी : 8817

कुल अनुपस्थित अभ्यर्थी : 3231

प्रथम पाली में उपस्थित : 4312

प्रथम पाली में अनुपस्थित : 1712

द्वितीय पाली में उपस्थित : 4505

द्वितीय पाली में अनुपस्थित : 1519

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर: शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें