Rewrite this news article in Hindi with proper paragraphs:
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को ॐ शिवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित संगीत प्रतियोगिता शिवा स्वरांजलि 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सुनीति पाठक विजेता बनीं, जबकि पूजा बसाक को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काल भैरव मंदिर के महंत डॉ. विजय शंकर पांडेय रहे। निर्णायक मंडल में मुंबई से क्रिएटिव डायरेक्टर राजकुमार विश्वकर्मा, गायक भानु पंडित, गायिका अनिता भट्ट और लखनऊ से जया श्रीवास्तव शामिल रहीं। फाइनल में प्रिंस उपाध्याय, देवर्ष शर्मा, पूजा बसाक, सुनीति पाठक, स्नेह अवस्थी और सिमरन गिरी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में फाउंडेशन की महिलाओं साड़ी में रैंप वॉक किया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। फाइनलिस्ट को गिफ्ट सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक दीपक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रायोजकों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताया। वहीं, मीडिया प्रभारी सोनी जायसवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
स्रोत: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/suniti-emerges-victorious-in-the-grand-finale-of-shiva-swaranjali-varanasi-news-c-20-vns1056-1601608-2026-11-02

