Rewrite this news article in Hindi with proper paragraphs:
भिखारीपुर से अमरा अखरी चौराहे तक सड़क किनारे नाले और नालियों पर दुकानें हैं। नगर निगम ने नाले के ऊपर बने दुकानों को हटाने का निर्णय लिया है। नाले पर किए गए सभी अवैध कब्जों और दुकानों को हटाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि इस मार्ग के जमीनों के दस्तावेज की जांच करें। जिन लोगों ने नालों पर कब्जा किया हुआ है, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। दीपावली बाद नए सिरे से कार्रवाई की जाएगी। अमरा अखरी बाईपास से भिखारीपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 14.89 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन (नाला निर्माण) और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है।
स्रोत: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/illegal-encroachments-on-the-drains-from-bhikharipur-to-amra-akhari-will-be-removed-varanasi-news-c-20-1-vns1056-1602848-2026-11-02

