धूल के गुबार और तेजी से दौड़ते घोड़े और कभी दो तो कभी चार घोड़ों पर सवार निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब। घुड़सवारी का यह रोमांचक नजारा देखकर वहां माैजूद लोग दंग हो गए। मौका था गुरुद्वारा गुरु का ताल में बाबा बकाला साहिब पंजाब के श्री मिसल शहीदा तरना दल के निहंग सिखों की ओर से आयोजित विशेष अखाड़े का। यहां निहंगों ने घुड़सवारी के साथ गतका और विभिन्न शस्त्रों के करतब दिखाकर संगत को रोमांचित कर दिया।
2 of 5
निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्री मिसल शहीदा तरना दल बाबा बकाला साहिब पंजाब का बड़ा निहंग सिख संगठन है। इस दल के सदस्य देशभर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। यात्रा में इनके साथ करीब 100 घोड़े भी चलते हैं।
3 of 5
निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार दल दशहरे पर हजूर साहिब में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। परंपरा के अनुसार दल के मुखी सिंह साहिब जत्थेदार बाबा जोगा सिंह के नेतृत्व में निहंग सिखों ने गुरुद्वारा गुरु का ताल में दो दिन का पड़ाव किया।
4 of 5
निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब
– फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि बाबा बकाला साहिब के निहंग दल का गुरुद्वारा गुरु का ताल से कई दशकों पुराना जुड़ाव है। इस वर्ष भी दल ने गुरुद्वारे में दो दिन प्रवास किया और संगत के अनुरोध पर विशेष अखाड़े का आयोजन किया।
5 of 5
निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दल के मुखी बाबा जोगा सिंह सहित प्रमुख जत्थेदारों और निहंग सिखों का संत बाबा प्रीतम सिंह, बाबा अमरीक सिंह, जत्थेदार बाबा अमर सिंह, महंत हरपाल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह और ज्ञानी केवल सिंह ने सिरोपा भेंटकर स्वागत किया।