फोटो-07 मींगनी में संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करते विधायक मूलचंद निरंजन व अन्य। संवाद
चार करोड़ से बनेगीं दो संपर्क सड़कें, चार गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विधायक मूलचंद निरंजन ने किया भूमि पूजन, बंगरा-कुटरा और भीमनगर-मींगनी मार्ग का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। तहसील क्षेत्र में चार करोड़ तीन लाख 80 हजार रुपये की लागत से दो संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को विधायक मूलचंद निरंजन ने बंगरा से कुटरा और भीमनगर से मींगनी वाया मसान बाबा मंदिर तक बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन किया। इन मार्गों के निर्माण से चार गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कुटरा माइनर के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि बंगरा से कुटरा तक 2.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं भीमनगर से मींगनी वाया मसान बाबा मंदिर तक 2.07 किलोमीटर संपर्क मार्ग पर दो करोड़ छह लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों और जरूरतमंदों को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन और निशुल्क राशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बीमार लोगों के उपचार के लिए विधायक निधि से अब तक 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। क्षेत्र में मसान बाबा मंदिर तक संपर्क मार्ग, गीधन की खोड़ मार्ग और किसानों की सिंचाई के लिए लिफ्ट नहर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
रवींद्र सिंह और ज्योतिष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र और 132 केवी बिजली घर की स्थापना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, गब्बर सिंह, दिनेश, रामू प्रजापति, मुन्नालाल, विनीता देवी, प्रशांत राठौर, महेश सिंह और कमलापत कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

