A job fair will be held at the ITI campus on the 3rd.



फतेहपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अवसर है। उप्र रोजगार मिशन और सेवायोजन विभाग तीन नवंबर को आईटीआई परिसर में जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन करेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी लाल कृष्णवानी ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की 40 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर मेले की तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. रेड्डी फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




Source link