बसरेहर। ओवरलोड वाहन चेकिंग अभियान के तहत रविवार को बसरेहर थाना पुलिस ने कल्ला बाग के पास हाईवे पर मौरंग से भरे एक ओवरलोड डंपर को पकड़ लिया। डंपर क ड्राइवर जरूरी दस्तावेज और मौरंग से संबंधित प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। मामले में आरटीओ, खनन, सेल्स टैक्स और पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।


थाना पुलिस के अनुसार डंपर की जांच के दौरान चालक से वाहन के आवश्यक कागजात और मौरंग परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में डंपर पर निर्धारित क्षमता से अधिक मौरंग लदा होने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कराकर संबंधित विभागों को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद आरटीओ, खनन विभाग, सेल्स टैक्स विभाग और पुलिस विभाग की टीमों ने डंपर की जांच की। नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित विभागों ने चालान की कार्रवाई की। चारों विभागों की ओर से कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें