Body of a married woman found hanging in a room

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार में बृहस्पतिवार दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।


थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू की पत्नी प्रीति शाक्य (30) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में अफरातफरी मच गई। प्रीति की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उसका दो साल का एक बेटा है। पति राजकुमार टैक्सी चलाता है, जबकि देवर बाहर रहकर नौकरी करता है। घर में प्रीति के साथ सास और ससुर रहते थे।

परिजन के अनुसार, परिवार में आए दिन गृहकलह होती रहती थी। हालांकि प्रीति ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो

फोटो 15 प्रीति शाक्य। फाइल फोटो



Source link