जसवंतनगर। कस्बा की सब्जी मंडी स्थित किराना दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचीं दो युवतियों पर दुकानदार का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। दोनों की गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दुकानदार ऊदल सिंह ने बताया मोबाइल फोन गायब होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें दोनों युवतियां संदिग्ध गतिविधियां करती नजर आईं। दुकानदार ने मामले की ऑनलाइन शिकायत पुलिस से की है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच करने के साथ ही फुटेज में दिख रहीं युवतियों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)



Source link