कैफीनयुक्त पेय से भरा लोडर पकड़ा, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक


जसवंतनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को मॉडल तहसील के सामने कचौरा बाईपास पर कैफीनयुक्त पेय से भरे एक लोडर को रोककर जांच की। वाहन में विभिन्न दुकानों पर सप्लाई के लिए बड़ी मात्रा में पेय पदार्थ ले जाए जा रहे थे। जांच के दौरान चालक परिवहन संबंधी लाइसेंस और माल के बिल मौके पर नहीं दिखा सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान ने बताया कि वाहन में रखे कैफीनयुक्त पेय पदार्थ का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित पेय पदार्थ खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। उन्होंने बताया कि चालक को परिवहन संबंधी लाइसेंस और माल के बिल दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। समय से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के लिए एफएसएसएआई ने मानक निर्धारित किए हैं। नियमानुसार ऐसे उत्पादों के पैकेज पर प्रति सर्विंग कैफीन की मात्रा अंकित करना आवश्यक है। साथ ही अधिक कैफीन के सेवन से संबंधित निर्धारित चेतावनी भी प्रदर्शित की जानी चाहिए। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें