आगरा के किनारी बाजार में सराफ की दुकान से 2 किलो 500 ग्राम सोने और कीमती रत्नजड़ित आभूषण चोरी हो गए। छह माह बाद स्टॉक का मिलान करने पर जेवरात के 27 डिब्बे खाली मिलने पर सराफ के होश उड़ गए। चोरी गए जेवरात की कीमत 3.92 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में सराफ ने दुकान में काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर शक जताते हुए थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शक के दायरे में आए इन कर्मचारियों ने संपत्ति भी खरीदी है।
