etw news

फोटो 06::: जिला अस्पताल में घायल रंजीता, अनीता व मगध। संवाद

चकरनगर। थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे कोर्ट मैरिज की रंजिश में चलती बाइक पर डंडा मारने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच माह का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी राजपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


थाना क्षेत्र के बंधा निवासी संजीव (28) पत्नी रंजीता (25), भाभी अनीता पत्नी धर्म सिंह और पांच माह के भतीजे मगध के साथ बाइक से चकरनगर दवा लेने गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वे मानपुरा स्कूल के पास पहुंचे, तभी आरोप है कि मानपुरा निवासी रंजीता के भाई ने घात लगाकर चलती बाइक पर डंडा मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर पुलिस को सूचना दी। घायल रंजीता ने बताया कि उसने 21 जुलाई को उसने संजीव के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इससे उसके मायके पक्ष के लोग नाराज थे और लगातार पति व ससुराल पक्ष से रंजिश मान रहे थे। इसी रंजिश में उसके भाई ने हमला किया।

प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि 112 पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 06::: जिला अस्पताल में घायल रंजीता, अनीता व मगध। संवाद

फोटो 06::: जिला अस्पताल में घायल रंजीता, अनीता व मगध। संवाद



Source link