Officials visited cold storage facilities and provided information about the potato subsidy scheme.

फोटो 22::जसवंतनगर के एक कोल्ड स्टोर में आलू किसानों से बातचीत करते उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार

इटावा। आलू की गिरती कीमतों से परेशान किसानों की समस्या को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आ गया। खबर प्रकाशित होने के बाद जिले में पहुंचे उपनिदेशक उद्यान कानपुर मंडल मुकेश कुमार और जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने सुबह से ही जिले के चार-पांच कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर आलू की बिक्री करने की सलाह दी।


निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि अच्छे आलू की कीमतें किसानों को ठीक मिल रही हैं। उन्होंने किसानों को आलू भंडारण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि आलू अनुदान योजना के तहत निजी कोल्ड स्टोर में आलू भंडारित करने वाले किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सहायता दी जाती है।

इस योजना में एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान मिल सकता है। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, योजना से जिले के बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं, आलू की कीमतों में गिरावट से परेशान किसानों को अब बेहतर बाजार भाव मिलने की उम्मीद है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *