भरथना। गैस पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर कूटरचित एग्रीमेंट तैयार करने और 9.20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्बा के मोहल्ला राजागंज निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने गैस पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें डीलरशिप से संबंधित फर्जी विज्ञापन दिखाया और भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें गैस पंप की डीलरशिप मिल जाएगी।

इसके बाद कूटरचित एग्रीमेंट तैयार कर अलग-अलग समय में उनसे कुल 9.20 लाख रुपये ले लिए गए। पीड़ित के मुताबिक रकम लेने के बाद आरोपियों ने डीलरशिप नहीं दिलाई। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपूर्व मिश्रा, अक्षय मिश्रा निवासी गाजियाबाद, हाल निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, तनुजा पटवाल, मोहम्मद फारकी, राजकुमार शर्मा और ऋषभ कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में नोएडा स्थित एक कार्यालय का पता भी दिया गया है। घटना चार फरवरी से 10 जून 2024 के बीच की बताई गई है। दस्तावेजों और रुपये के लेनदेन से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें