इटावा। शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान भूमिगत बिजली केबल कट गई। इससे शनिवार तड़के 20 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आठ मोहल्लों में छह घंटे तक बिजली गुल रही।


गुरुतेग बहादुर बिजलीघर क्षेत्र में यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। पीएनजी गैस पाइपलाइन डालने के दौरान मशीन से केबल कट गई थी। इसके कारण बिजलीघर से जुड़े 12 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई और मरम्मत कार्य शुरू हुआ। करीब 12 मोहल्लों की बिजली सुबह छह बजे तक बहाल कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के आठ मोहल्लों में आपूर्ति सुबह करीब नौ बजे चालू हो पाई। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने केबल कटने से आपूर्ति बाधित होने की पुष्टि की।

सुबह की परेशानी के बाद शनिवार को दिन में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अलग-अलग बिजलीघरों पर मेंटेनेंस के काम के चलते बिजली बंद की गई। सुबह करीब 10 बजे बिजली बंद हुई जो दोपहर एक बजे के बाद बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि दिन में मेंटेनेंस कार्य की सूचना पहले से दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *