{“_id”:”6aec14ed351eae37df0f3941″,”slug”:”two-sisters-from-lucknow-died-in-kedarnath-avalanche-they-were-trekking-enthusiasts-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”केदारताल हिमस्खलन: लखनऊ की दो सगी बहनों की मौत, शव पहुंचे घर तो चीख उठे परिजन; ट्रेकिंग की थीं शौकीन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घर के बाहर लोगों की भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन में लखनऊ की दो सगी बहनों की मौत हो गई। गुरुवार को उनके शव घर पहुंचे तो परिवारीजन चीख उठे। मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
बताते चलें कि हिमस्खलन में फंसने वाले पर्वतारोहियों में लखनऊ के गायत्री पुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी थीं। मंगलवार को भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उनकी तलाश में उत्तरकाशी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से जानकारी नहीं दी गई थी। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे थे।
अतुल वर्मा ने बताया कि वर्तिका फ्रीलांसर इन्फ्लुएंसर और दीपिका निजी कंपनी के नए ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करती थीं। उनकी दोनों बहनों को ट्रेकिंग का शौक था और वह नेपाल और भारत में कई जगह ट्रेकिंग कर चुकी थीं।
अतुल ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों फूलों की घाटी सहित हेमकुंड साहेब की ट्रेकिंग करके लौटी थीं। एक साल पहले अतुल और उनकी बहनों ने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के केदारकांठा पर ट्रेकिंग की थी।

