Waterlogging at Ekari underpass makes travel difficult for 12 villages

फोटो-19-फतेहपुर:- हसवा के एकारी रेलवे अंडरपास में भरे बरसात के पानी से होकर विद्यालय जातीं छात्

हसवा। क्षेत्र के एकारी रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रेलवे विभाग की ओर से सितंबर माह से पानी निकालना बंद कर दिए जाने के कारण समस्या बनी हुई है। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।


एकारी रेलवे अंडरपास से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। बारिश के दौरान पानी भरने से रास्ता बाधित हो जाता है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। कई बार ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनका समय बर्बाद होता है।

जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन रेलवे विभाग की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बारिश के दौरान आवागमन सुचारु रखने के लिए पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाती है। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए अंडरपास से पानी निकलवाया जाएगा।

– अमित कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे

फोटो-19-फतेहपुर:- हसवा के एकारी रेलवे अंडरपास में भरे बरसात के पानी से होकर विद्यालय जातीं छात्

फोटो-19-फतेहपुर:- हसवा के एकारी रेलवे अंडरपास में भरे बरसात के पानी से होकर विद्यालय जातीं छात्



Source link