The body of a young woman was found hanging from a noose at her home, where she was alone.

फोटो 21: शालू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

लवेदी। ग्राम पंचायत इंगुर्री के मजरा मलेपुरा में मंगलवार सुबह घर में अकेली युवती का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय पिता खेत गए थे, जबकि छोटी बहन मां के साथ मामा के घर गई थी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।


मलेपुरा निवासी जगदीश नारायण ने बताया मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बेटी शालू (22) ने घर पर चाय-नाश्ता तैयार किया था। इसके बाद वह खेत पर काम करने चले गए। दोपहर करीब एक बजे वह खेत से घर लौटे तो गेट अंदर से बंद मिला। बेटी को कई बार आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने दीवार में बने छेद से अंदर झांककर देखा तो बेटी का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीश नारायण के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे अंशुल और ऋषभ तथा दो बेटियां शालू और लक्ष्मी हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 21: शालू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो 21: शालू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन



Source link