{“_id”:”6af9f61d114dc8ceba09a497″,”slug”:”offerings-arghya-were-made-to-the-setting-sun-amidst-the-singing-of-songs-dedicated-to-chhathi-maiya-etawah-news-c-216-1-etw1002-153192-2026-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: छठी मइया के गीतों के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 40::: छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल श्रृद्धालु। स्रोत-स्वयं
इटावा। पहिले-पहिले हम कइनी छठी मइया वरत तोहार… केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झूके… कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय… जैसे पारंपरिक लोकगीतों से रविवार को छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज के कल्याण की कामना की।
इस दौरान सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालु पूजा की सामग्री, फल और प्रसाद से सजे बांस के सूप लेकर घाटों पर पहुंचे। छठी मइया के पारंपरिक गीतों के बीच सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपनी मनोकामनाएं मांगीं। डॉ. शिम्पी, रश्मि, सुप्रिया, जूही, नयन कुमार एवं परिवार, डॉ. संजय, डॉ. पुलकराज, देवेश कुमार, रामजी, निमित, रिया, रश्मि, रेशमा, सुषमा और नीलम सहित अन्य श्रद्धालु पूजा में शामिल रहे।
सोमवार को पर्व का अंतिम दिन होगा। इसके लिए व्रती तड़के तीन बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगेंगे। सूर्योदय तक छठी मइया की पूजा-अर्चना के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न होगा। महिलाएं घरों में पूजा करने के बाद व्रत का पारण करेंगी।

