संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad3c8575c5bc1d9840e650a”,”slug”:”60-field-trainers-trained-for-census-2027-etawah-news-c-216-1-etw1004-151670-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: जनगणना-2027 के लिए 60 फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST

इटावा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में 60 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो गया। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समापन समारोह में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और सीडीओ संजय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।जनपद में दो बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पहले बैच का प्रशिक्षण सात से नौ अक्तूबर और दूसरे बैच का 14 से 16 अक्तूबर तक चला। इसमें जनसंख्या गणना, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जिले के नागरिकों से 16 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। (संवाद)