इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल, मजदूरी कर चलाता था परिवार का खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

कालपी। झांसी-कानपुर हाइवे पर खानकाह शरीफ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उसे उसे झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार मोहल्ला निवासी गुलफान (30) काम समाप्त कर घर लौट रहा था। खानकाह शरीफ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में उसकी मौत हो गई। गुलफान अपने पिता गफ्फार खां और मां आरजू बानो के साथ रहता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें