जसवंतनगर। कस्बे में साप्ताहिक बंदी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग को लेकर वरिष्ठ भाजपा एवं व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जसवंतनगर बाजार में साप्ताहिक बंदी के लिए पूर्व में व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन वर्तमान में बाजार पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा है। इससे बंदी व्यवस्था का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि प्रत्येक शनिवार को निर्धारित रूप से बाजार बंद कराया जाए, जिससे व्यापारियों और दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश मिल सके। उन्होंने बताया कि पूर्व में साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था के तहत बाजार बंद रहता था, लेकिन अब कुछ दुकानदारों के दुकानें खोलने के कारण बाजार में बंदी का पूरी तरह पालन नहीं हो पा रहा है।

सुरेश गुप्ता ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मांग की कि जसवंतनगर बाजार में साप्ताहिक बंदी व्यवस्था को पूर्व की तरह प्रभावी रूप से लागू कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि निर्धारित दिन बाजार की दुकानें बंद रहें और सभी व्यापारियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू हो सके। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें