चकरनगर। तहसील क्षेत्र के सिंड़ौस गांव में युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए तीन एकड़ जमीन पर 7.79 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मिनी ग्रामीण स्टेडियम अभी भी अधूरा पड़ा है। शासन ने 30 मार्च 2025 को स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दी थी और पहले चरण में 3 करोड़ 89 लाख रुपये जारी किए गए थे। अप्रैल-मई 2025 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे जून 2026 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की ढीली कार्यप्रणाली के चलते ठेकेदार निर्माण कार्य कछुआ गति से करा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आवास विकास एवं लोक निर्माण विभाग से कराए जा रहे निर्माण में खेल मैदान, मल्टी परपज हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, खिलाड़ियों व कर्मचारियों के कमरे, हाईमास्ट लाइट, किचन, शौचालय और बाउंड्रीवॉल का निर्माण होना है। विभाग भवन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा कर रहा है, जबकि मौके पर मल्टीपर्पज हॉल का करीब 70 प्रतिशत काम ही पूरा दिखाई दे रहा है। एथलेटिक्स ट्रैक, हाईमास्ट लाइट, किचन, शौचालय, ग्राउंड में मिट्टी भराई और इंटरलॉकिंग समेत कई कार्य अभी बाकी हैं। स्टेडियम का निर्माण पूरा नहीं होने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेतों और सड़कों पर अभ्यास करना पड़ रहा है। फसल की बुवाई शुरू होने के बाद खेतों में अभ्यास भी बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेडियम बनने से बीहड़ क्षेत्र के 105 गांवों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें जिला व प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

मिट्टी भराई और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कमेटी की रिपोर्ट के साथ 50 लाख रुपये का द्वितीय प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। इस माह स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के बाद करीब चार माह में कार्य पूरा करा दिया जाएगा। द्वितीय प्रस्ताव स्वीकृत न होने के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ है।

सौरभ कुमार, एई पीडब्ल्यूडी

………………………….

फोटो: 8 राहुल राजावत

सिंड़ौस निवासी राहुल राजावत ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। सुबह दौड़ लगाने के लिए भी कहीं सही जगह नहीं है। स्टेडियम में कम से कम 400 मीटर का ट्रेक जल्द बनना चाहिए।

फोटो: 9 कुलदीप

सिरसा निवासी कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक कोई स्टेडियम नहीं है। जिससे क्रिकेट, बालीवाल आदि खेलों का अभ्यास करने में बड़ी दिक्कतें होती हैं। अगर जल्द स्टेडियम बनकर तैयार हो जाए तो इस सर्दियों के मौसम में खिलाड़ी यहीं अभ्यास कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें