इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर रोड पर रविवार सुबह करीब 11 बजे शनि मंदिर के पास डंपर ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डंपर में फंस गई। चालक ने डंपर रोकने के बजाय कार को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।

वहां से निकल रहे राहगीर इकबाल ने बताया कि टक्कर लगने के बाद कार डंपर में फंस गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर डंपर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और कार को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। कुछ दूरी तक कार को घसीटने के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला।

हादसे के दौरान कार सवारों की जान पर बन आई, हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट लगने की जानकारी नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि डंपर और कार के चालक पछायगांव के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया है।(संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें