इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह ने फ्रेंड्स कॉलोनी में युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को विभागीय जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवा और नमी के प्रभाव से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इससे निकलने वाली अवांछित गंध और दूषित खाद्य सामग्री मानव जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से लगातार जानकारी लेने और नियमों का पालन करने की अपील की। गोष्ठी में जिला वरिष्ठ महामंत्री हरिगोपाल शुक्ला, राजीव पाल, अवधेश कुमार दुबे, ओमरतन कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।(संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें