इटावा। दीपावली पर्व पर रोडवेज परिवहन निगम व रेलवे ने कमर कस ली है। पर्व पर 114 बसों का विभिन्न रूटों पर शनिवार से संचालन किया जाएगा। वहीं, नौ बसों को अतिरिक्त में रखा गया है। उन्हें यात्रियों की भीड़ के हिसाब से विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।

अफसरों ने हर जगह के लिए बसों को चलाने की तैयारी की है, जिससे लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। वहीं, दैनिक समेत 12 स्पेशल ट्रेनों संचालन किया जाएगा। इसमें दैनिक ट्रेनें फुल चल रही हैं जबकि स्पेशल ट्रेन यात्रियों का सहारा बनेंगी।

रोडवेज परिवहन निगम दीपावली त्योहार पर 114 बसों को संचालन करेगा। इसमें इटावा डिपो की 95 में 86 बसों को चलाया जाएगा। इसमें 80 रोडवेज परिवहन निगम की बसें हैं, जबकि छह अनुबंधित बसों को शामिल किया गया है। वहीं, सैफई डिपो की 28 बसों का संचालन किया जाएगा।

इसमें दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बनारस, गोरखपुर, हरिद्वार, बहराइच, कानपुर, हरदोई, लखनऊ, मैनपुरी, बरेली, फर्रुखाबाद आदि जगहों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

रोडवेज परिवहन अधिकारियों ने कहा कि 30 मिनट से कम अंतराल में लोगों को बस उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें बाहर डिपो से आने वाली बसें भी शामिल रहेंगी। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

————

दैनिक ट्रेनें फुल, 12 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी सहारा

दीपावली पर्व के चलते दिल्ली से आने वाली पूर्वा, संगम, गोमती, शताब्दी, वैशाली, ऊंचाहार, कैफियत, पटना-कोटा एक्सप्रेस आदि दैनिक ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसमें 12 से अधिक स्पेशल ट्रेनें हैं जिनका इटावा में ठहराव होगा। इसमें खातीपुरा-कामाख्या विशेष ट्रेन, आनंद बिहार-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन, नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, आसरवा-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन आदि ट्रेनें यात्रियों का सहारा बनेंगी। इसमें जगह मिलने पर यात्रियों को आवागमन में करने में परेशानी नहीं होगी।

—————

इटावा डिपो से संचालित होने वाली कुल बसों की संख्या

मार्ग का नाम कुल बसों की संख्या

इटावा, फिरोजाबाद होते हुए नोएडा 20

इटावा, आगरा, मथुरा होते हुए दिल्ली 15

इटावा, मैनपुरी होते हुए अलीगढ़ 2

इटावा, गोरखपुर होते हुए दिल्ली 3

इटावा, बनारस होते हुए दिल्ली 3

इटावा होते हुए हरिद्वार 2

इटावा होते हुए उतरौला 4

इटावा होते हुए बहराइच 2

इटावा, आगरा होते हुए कानपुर 2

इटावा, आगरा होते हुए बिधूना 1

इटावा-हरदोई-इटावा 1

इटावा-कानपुर-इटावा 7

इटावा-लखनऊ-इटावा 2

इटावा-आगरा-इटावा 6

इटावा-मैनपुरी-इटावा 4

इटावा-बरेली-इटावा 3

इटावा-फर्रुखाबाद-इटावा 9

कुल 86

सैफई डिपो से संचालित होने वाली कुल बसों की संख्या

सैफई-इटावा-नोएडा व दिल्ली 5

सैफई-इटावा-मथुरा व दिल्ली 4

सैफई-इटावा, मथुरा, बदरपुर 4

सैफई-करहल, मथुरा 2

सैफई-इटावा-मैनपुरी व एटा 4

सैफई-इटावा व आगरा 4

सैफई-फर्रुखाबाद-सैफई 2

सैफई-आगरा-सैफई 1

सैफई-कानपुर-सैफई 2

कुल 28

वर्जन—

इटावा-सैफई डिपो की 114 सभी बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इस दौरान हर जगह के लिए बसों का संचालन रहेगा। कोशिश यह है कि यात्रियों को थोड़ी देर में हर जगह के लिए बस मिलती रहें। इससे उन्हें त्योहार पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।



Source link