{“_id”:”6af8a4870594c5d9220130f5″,”slug”:”family-members-gheraoed-the-police-station-following-the-death-of-a-worker-at-a-rice-mill-etawah-news-c-216-1-etw1015-153091-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: धान मिल में मजदूर की मौत पर परिजन ने थाने का किया घेराव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो05:: योगेंद्र कुमार। फाइल फोटो
जसवंतनगर। धान मिल में करीब 20 फीट ऊंचे मचान से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में शनिवार को परिजन ने थाने पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने ठेकेदार और राइस मिल मालिक पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। काफी संख्या में पहुंचे परिजन ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ग्राम नगला महासुख निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र योगेंद्र कुमार (30) 13 नवंबर को अपने साथी आकाश कुमार के साथ संतोष एग्रो राइस मिल में मजदूरी करने गया था। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक काम करने के बाद करीब 3:15 बजे ठेकेदार रामवीर सिंह निवासी निरंजनपुर थाना एलाऊ मैनपुरी ने उसे चलती मशीन पर चढ़ा दिया था। आरोप है कि मशीन में अत्यधिक कंपन हो रहा था।
इसके बावजूद योगेंद्र को बिना सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण के करीब 20 फीट ऊंचे मचान पर भेज दिया गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी मिल में इसी तरह एक मजदूर की मौत हो चुकी है। योगेंद्र की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी।
उसकी तीन वर्षीय बेटी गौरी और एक माह की दूसरी बेटी है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फोटो05:: योगेंद्र कुमार। फाइल फोटो

