उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र के गांव दवाह और नगला गौर के बीच स्थित एक निजी नलकूप में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। इससे नलकूप की मोटर और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। नलकूप खराब होने से करीब 150 बीघा जमीन की सिंचाई पर संकट आ गया है।


नलकूप संचालक दिनेश तिवारी ने रंजिशन नलकूप में आग लगाने की आशंका जताई है। दिनेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेत पर आकर देखा तो पाइप टूटे पड़े थे। इससे पूरी पाइपलाइन और सबमर्सिबल मोटर बोर में नीचे गिर गई है। बोर में ईंट-पत्थर पड़े मिले हैं।

उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया था। उसमें लोहे का तार मिला था। तब भी शक हुआ था कि यह किसी ने जानबूझकर किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद



Source link