Action will be taken against the sale of firecrackers outside designated areas.

फोटो 01: पटाखा बारूद बाजार निरीक्षण करते एसडीएम रोहित कुमार मौर्य। संवाद

चकरनगर। दीपावली पर पटाखा बाजार में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को एसडीएम रोहित कुमार मौर्य और सीओ अभयनारायण राय ने थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत के साथ बाजार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।


इस बार तहसील क्षेत्र का पटाखा बाजार राजपुर रोड पर अतुल पौधशाला के ठीक सामने स्थित जैन मैदान परिसर में लगाया जाएगा। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि पहले पटाखा बाजार पांडरी मंदिर परिसर के समीप लगता था, लेकिन वहां अव्यवस्थाओं को देखते हुए इस बार स्थान बदल दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित स्थल से बाहर पटाखे बेचने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि प्रत्येक पटाखा दुकान के ऊपर टिन की चादर लगाना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही दुकान पर आग बुझाने के लिए दो अग्निशमन सिलिंडर, दो-दो बोरी रेत और पानी से भरा एक ड्रम रखना होगा। सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने वाले दुकानदारों को अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुमति मिलने के बाद निरीक्षण में कमी पाए जाने पर भी कठोर कार्रवाई होगी।



Source link