इटावा। शहर के मानिकपुर मोड़ से ओवरब्रिज तक नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर सोमवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर और सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान करीब सात घंटे चला। जेसीबी की मदद से 30 से अधिक दुकानों और मकानों के सामने से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की नेशनल हाईवे टीम से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें शांत करा दिया।


नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। कुछ दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड पर लगातार पानी डाला जा रहा था। इससे सड़क खराब हो रही थी। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने और सड़क पर पानी न डालने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस और प्रशासन की टीम भी अभियान के दौरान मौजूद रही। नेशनल हाईवे के इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने बताया कि सर्विस रोड को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया है। उन्होंने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने और सड़क पर पानी न डालने की हिदायत दी। चौहान ने यह भी बताया कि पानी के कारण जर्जर हुई सर्विस रोड को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

फोटो 31:: अतिक्रमण हटाए जाने के बाद चौड़ा हुआ नेशनल हाईवे का सर्विस रोड। स्रोत- टीम

फोटो 31:: अतिक्रमण हटाए जाने के बाद चौड़ा हुआ नेशनल हाईवे का सर्विस रोड। स्रोत- टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *