After an argument with his wife, a young man took his own life by hanging.

फोटो 34:: रवि कुमार। फाइल फोटो

इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के रामेत गांव में रविवार दोपहर पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने घर में बल्ली के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रामेत गांव निवासी रवि कुमार कठेरिया (34) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार दोपहर किसी बात को लेकर उनकी पत्नी उर्मिला से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर बल्ली से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक के भतीजे अंकुश ने बताया कि चाचा मजदूरी करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद मां विमला देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कलह और आपसी कहासुनी को घटना का कारण बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)



Source link