इटावा। स्थानीय शरीफ मंजिल सैदबाड़ा स्थित इमामबाड़े में राहत अकील शक्कन व डॉ. शब्बर अकील ने शहजादी फातिमा जहरा की शहादत पर अय्यामे फात्मिया की दूसरी मजलिस आयोजित की। मौलाना अबूजर अब्बास खान, इमामे जुमा शिकोहाबाद ने तकरीर में फातिमा जहरा के सम्मान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि रसूल अल्लाह उनके लिए खड़े होते थे, पर उन्हें अपना हक लेने दरबार में बैठने तक नहीं दिया गया। मौलाना ने कहा कि जुल्मों में उनके घर में आग लगाना भी शामिल था। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नकवी ने आगामी मजलिसों की सूचना दी।
तीसरी मजलिस में मौलाना जैगम अब्बास जैदी ने तकरीर की। 15 नवंबर इतवार को रात आठ बजे चौथी मजलिस में मौलाना सदाकत हुसैन तकरीर करेंगे। पांचवीं व अंतिम मजलिस में मौलाना गुलफाम आबिद फैजाबाद से तकरीर करेंगे। (संवाद)